गौरव के स्वर्णिम पल…गोल्ड मेडलिस्ट… महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने स्नातकोत्तर कक्षाओं में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

एम ए राजनीति विज्ञान 2025 की परीक्षा में सुश्री भावना वर्मा और सुश्री विजयलक्ष्मी सोनी क्रमशः महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर और राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में टॉपर रहीं तो एम ए इतिहास की परीक्षा में सुश्री ममता भार्गव महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में टॉपर रही। भावना बी ए में भी गोल्ड मेडलिस्ट थी, विजयलक्ष्मी ने अपने विषय में NET परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली है। इनकी उपलब्धि हम सबको गर्व की अनुभूति करवाती है। हमारी कई पूर्व छात्राओं ने प्रशासनिक, शैक्षणिक, न्यायिक और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में चयनित होकर संस्था के संस्थापकों के सपनों को साकार किया है। उन Read More …

चूरू चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता की चूरू बालिका महाविद्यालय व ब्राइट माइंड्स पब्लिक स्कूल के साथ वार्षिक संयुक्त बैठक 2023

चूरू चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता की चूरू बालिका महाविद्यालय व ब्राइट माइंड्स पब्लिक स्कूल के साथ वार्षिक संयुक्त बैठक चूरू में महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। महाविद्यालय के लिए यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं। माननीय ट्रस्टी गण का शुभागमन, संस्था का अपनेपन से निरीक्षण, प्रबन्धन के साथ सार्थक संवाद, विमर्श और समुचित मार्गदर्शन, आगामी कार्ययोजना की उद्घोषणा, प्रतिभा प्रोत्साहन, संरक्षण भाव से सहयोग और अन्त में सहभोज के साथ समापन! इस आयोजन को ये सब बातें वैशिष्ट्य प्रदान करती हैं। 1981 में संस्थापना के समय संस्था का ध्येय था कि जेंडर भेदभाव के चलते या अर्थाभाव के कारण कोई Read More …

‘प्रेरणा प्रयोग एक्सपो’ 2022

चूरू बालिका महाविद्यालय, चूरू द्वारा 28-29 नवम्बर, 2022 को ‘प्रेरणा प्रयोग एक्सपो’ का शानदार आयोजन किया गया। इस ज्ञानवर्द्धक, प्रयोगधर्मी प्रदर्शनी में महाविद्यालय की विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की छात्राओं ने संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर मॉडल, दृश्य, चित्रांकन, अभिनय, संगीत द्वारा उपयोगी और रुचिकर प्रस्तुतियाँ दीं। इन सबका अवलोकन करने हेतु चूरू शहर और आस-पास के सरकारी और निजी विद्यालयों की 11-12 वीं की छात्राओं को आमंत्रित किया गया। दो दिनों तक इन छात्राओं का तांता लगा रहा, परिसर में मेला-सा लग गया। छात्राओं के साथ विद्यालयों Read More …

वार्षिक संयुक्त बैठक

31अगस्त, 2024 को चूरू चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता की चूरू बालिका महाविद्यालय व ब्राइट माइंड्स पब्लिक स्कूल के साथ वार्षिक संयुक्त बैठक चूरू में महाविद्यालय परिसर में ट्रस्टी श्रीमान भगवती प्रसाद बियानी सा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महाविद्यालय के लिए यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं। माननीय ट्रस्टी गण का शुभागमन, संस्था का अपनेपन से निरीक्षण, प्रबन्धन के साथ सार्थक संवाद, विमर्श और संरक्षण भाव से सहयोग और अन्त में सहभोज के साथ समापन! इस आयोजन को ये सब बातें वैशिष्ट्य प्रदान करती हैं। इस निमित्त हमारे बीच पधारे माननीय ट्रस्टी श्रीमान ललित मड़दा सा, श्रीमान बनवारी लाल सोती Read More …