एम ए राजनीति विज्ञान 2025 की परीक्षा में सुश्री भावना वर्मा और सुश्री विजयलक्ष्मी सोनी क्रमशः महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर और राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में टॉपर रहीं तो एम ए इतिहास की परीक्षा में सुश्री ममता भार्गव महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में टॉपर रही।
भावना बी ए में भी गोल्ड मेडलिस्ट थी, विजयलक्ष्मी ने अपने विषय में NET परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली है। इनकी उपलब्धि हम सबको गर्व की अनुभूति करवाती है। हमारी कई पूर्व छात्राओं ने प्रशासनिक, शैक्षणिक, न्यायिक और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में चयनित होकर संस्था के संस्थापकों के सपनों को साकार किया है। उन सबकी उपलब्धियाँ स्मृति-पटल पर आज भी अंकित हैं।
इन तीनों मेधावी पूर्व छात्राओं का महाविद्यालय प्रांगण में माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख एक स्नेहिल समारोह में सम्मान किया गया। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमान रामगोपाल सा बहड़ की अध्यक्षता में सचिव श्रीमान भागीरथ जी शर्मा, सदस्य श्रीमान राजेश जी मंडावेवाला, श्रीमान विमल सिंह जी राठौड़, प्राचार्य आशा कोठारी और संकाय सदस्यों द्वारा प्रतिभाओं का माल्यार्पण किया गया, स्मृति चिह्न दिये गए और मुँह मीठा करवाया गया।
















