छात्राओं की स्वर्णिम सफलता
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत के अन्तर्गत राष्ट्रीय अभियान ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ श्रृंखला में चूरू में आयोजित की गई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सहभागी चूरू बालिका महाविद्यालय की 3 छात्राओं ने महाविद्यालय को गर्व का अवसर प्रदान किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कृतिका दाधीच प्रथम रही ; रील प्रतियोगिता में लवली सोनी प्रथम रही ; नृत्य प्रतियोगिता में श्रुति क्याल प्रथम रही। प्रथम शब्द का 3 बार प्रयोग दोहराव नहीं, बल्कि छात्राओं की उपलब्धियों का अभिलेखांकन है।
इन तीनों छात्राओं को स्नेहिल बधाई। अब ये राज्य स्तर पर चूरू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। आइये हम सब इनके लिए मंगलकामना करें कि ये राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना, महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन करें।

