8 सितम्बर, 2026 को चूरू चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता की चूरू बालिका महाविद्यालय के साथ वार्षिक संयुक्त बैठक

8 सितम्बर, 2026 को चूरू चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता की चूरू बालिका महाविद्यालय व ब्राइट माइंड्स पब्लिक स्कूल के साथ वार्षिक संयुक्त बैठक चूरू में महाविद्यालय परिसर में माननीय ट्रस्टी गण के सान्निध्य में सम्पन्न हुई। इस निमित्त हमारे बीच पधारे माननीय ट्रस्टी श्रीमान बनवारी लाल सोती सा, श्रीमान भगवती प्रसाद बियानी सा एवं अन्य अतिथि गण का प्रबन्ध समिति द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। महाविद्यालय के लिए यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं। माननीय ट्रस्टी गण का शुभागमन, संस्था का अपनेपन से निरीक्षण, प्रबन्धन के साथ सार्थक संवाद, विमर्श और संरक्षण भाव से सहयोग और अन्त में सहभोज के साथ समापन! इस अवसर पर विश्वविद्यालयीय परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्तकर्ता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सुरम्य वाटिका में पौधारोपण किया गया। इन बातों से यह आयोजन विशिष्ट बन जाता है।
महाविद्यालय परिवार द्वारा सबका सादर अभिनन्दन!