अवसर था भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेलकूद मंत्रालय की योजनानुसार विकसित भारत युवा संसद – 2026 के जिला स्तरीय आयोजन का। स्थान लोहिया महाविद्यालय, चूरू का ऐतिहासिक सभागार। सहभागी थे चूरू जिले के कॉलेज विद्यार्थी और इनके बीच शीर्ष स्थान बनाया हमारी होनहार छात्रा कृतिका दाधीच ने। कृतिका राष्ट्रीय सेवा योजना की सक्रिय स्वयंसेविका भी है। इसके प्रथम आने पर चूरू बालिका महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ है। अगले राउण्ड में इसकी आवाज़ राजस्थान विधानसभा में गूँजेगी और हो सकता है वहाँ से आगे भारत की संसद तक भी पहुँचने का अवसर मिले और आगे के लिए आशीषयुक्त शुभकामनाएँ!









